uniform civil code
समान आचार संहिता जो वर्तमान में बहुत चर्चित है और विवादास्पद भी है।जिसे भारत के संविधान के अंतर्गत भाग चार में परिभाषित राज्य के नीति निदेशक तत्व के अनुच्छेद 44 के तहत स्थान दिया गया है लेकिन आज तक इसे वास्तविकता में लागू नहीं किया गया। जिसका कारण है भारत की धार्मिक विविधता क्योंकि विभिन्न धर्मों के अनुयायियों ने सरकार द्वारा अपने विचार इस पर रखने हेतु जब देशवासियों को प्रोत्साहित किया तब यह विचार रखा गया कि हम क्यूं अपने धर्म को छोड़ कर एक धर्म को माने हम क्यूं एक शादी करे या फिर अग्नि के चारों ओर फेरे ले। सामान्यत इस बात का यह संदर्भ निकला कि देशवासियों को लगता है कि इसमें हमे अपने धर्मपालन को छोड़ कर अन्य धर्म का पालन करना पड़ेगा या सीधी भाषा में कहे तो राजनीतिक धर्मांतरण करना होगा।यह है एक पक्ष जिसको शायद यह नही पता कि वास्तव में यूनिफॉर्म सिविल कोड होता क्या है या फिर एक तरफ हम यह भी कह सकते हैं कि जब सरकार ने हमे यह मौका दिया है कि हम इस विषय पर विचार रखे और सरकार को सुझाव दे कि इसे किस तरह लागू किया जाना चहिए जिससे किसी भी धर्म या आस्था को ठेस ना पहुंचे परंतु हम लोग विचार या सुझ...